snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर

snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर

snoring a symptom : बदलती जीवन का शैली का एक दुष्परिणाम यह भी देखने में आया है कि अब युवा वर्ग को खर्राटे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। युवा अवस्था में खर्राटे आना कई बार बीमारी के संकेत साबित होता है। हर बार ऐसा हो यह जरूरी नहीं, लेकिन कुछ मामलों में खर्राटे बीमारी का संकेत होते हैं। जो व्यक्ति खर्राटे लेता है उसे खुद पता नहीं होता कि वह खर्राटे से लेता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

snoring a symptom : समस्या तो उन लोगों को होती है जो कि खर्राटे लेने वाले व्यक्ति के साथ सोते हैं। एक बात और है जो व्यक्ति खर्राटे लेता है उठने के बाद उसका मुंह सूखा और गले में जलन रहती है। ऐसा केवल खर्राटे के कारण ही होता है। इसीलिए कुछ उपायों को अपना कर आप खर्राटे की समस्या से निजात पा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर कुछ बातों को ध्यान दिया जाए तो खर्राटों की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

क्यों आते हैं खर्राटे

snoring a symptom : विशेषज्ञों की माने तो सांस लेने में जब किसी प्रकार की रूकावट आती है तो व्यक्ति को खर्राटे आने लगते हैं। नाक और गले में यह समस्या अधिकतर देखने को मिलती है। जब गर्दन पर ज्यादा मांस लटकने लगती है तो सांस नली दब जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को खर्राटे आते हैं। इसी प्रकार नाक से जब व्यक्ति सांस लेता है तो कई बार सांस लेने के दौरान कुछ रूकावट आती है। इससे भी व्यक्ति को खर्राटे आते हैं। उक्त दो कारण ऐसे हैं जिनसे खर्राटे आने की समस्या सबसे अधिक होती है। इसके अलावा टान्सिल और नाक की बढ़ी हुई हड्रडी के कारण भी यह समस्या होती है।

snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर
snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर

होती है यह बीमारी

snoring a symptom : जिस व्यक्ति को खर्राटे आने की समस्या होती है और समय के साथ खर्राटों की आवाज बढ़ती जाती है ऐसी स्थिति में व्यक्ति को आब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। लेकिन ऐसे व्यक्ति जो कि अधिक खर्राटे लेता है उसे यह बीमारी होने की खतरा अधिक रहता है। इसमें होता यह है कि वायुमार्ग बाधित होने के कारण सांस लेने में परेशानी होती है कई बार यह समस्या गंभीर स्थिति बन जाती है।

snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर
snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर

क्या है कारण

snoring a symptom : मोटापा- वजन का बढ़ना खर्राटे आने का प्रमुख कारण है। वजन बढ़ने के कारण लोगों को मोटापा होता है। मोटापा बढ़ने पर गले में मांस लटकने लगता है। जब व्यक्ति सोता है तो गले की मांस के कारण सांस की नली दब जाती है। जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। यह दिक्कत खर्राटे के रूप में दिखती है।
शराब और धूम्रपान- शराब और धूम्रपान के कारण मांसपेशियां फैल जाती है। जिसके कारण यह समस्या देखने को मिलती है। इसीलिए शराब और धूम्रपान को बंद कर देना चाहिए।

snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर
snoring a symptom : खर्राटे कहीं बीमारी के लक्षण तो नहीं, जानिए क्यों आते हैं खर्राटे, कैसे इसे करें दूर

सइनस- अगर आपको साइनस या जुकाम है तो आपको खर्राटे की समस्या हो सकती है। कई बार साइनस के कारण वायुमार्ग बाधित रहता है। ऐसे में खर्राटे की समस्या होती है।

कैसे पाए निजात

  • खर्राटों से निजात पाने के कई तरीकें है जिसमें से हम कुछ आसान तरीके आपको बता रहे हैं।
  • वजन करें नियंत्रित- खर्राटों से बचने के लिए आपको अपने वनज पर नियंत्रण रखना होगा। अगर वजन नियंत्रित रहेगा तो काफी हद तक खर्राटो के लिए जो जरूरी कारक हैं वह उत्पन्न ही नहीं हांगे।
  • सोने का सही तरीका- आपको पीठ के बल नहीं सोना है। करवट लेकर सोंए। इससे होगा यह है कि सांस नली बाधित नहीं होगी।
  • अलविदा कहें नशे को- धूम्रपान और शराब को अलविदा कह देना चाहिए। इन नशे को छोड़ने के बाद आप काफी हद तक खर्राटों को दूर कर लेंगे।
Declamer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉमेंशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारीयां विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
healthfithit04  के बारे में
For Feedback - healthfithit04@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon