स्किन में ग्लो लाने का काम करता है संतरा, जानिए सेहत के लिए और किस तरह से है फायदेमंद

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
स्किन में ग्लो लाने का काम करता है संतरा, जानिए सेहत के लिए और किस तरह से है फायदेमंद

स्किन में ग्लो लाने का काम करता है संतरा, जानिए सेहत के लिए और किस तरह से है फायदेमंद

Benefit of orange – संतरा एक ऐसा फल है जो कि सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दिखने में नारंगी रंग का यह फल खाने में खट्रटा मीठा होता है। कुछ लोग इसे केवल स्वाद के लिए खाते होंगे, लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि यह लोगों की स्किन में ग्लो लाने का काम करता है। अगर नियमित तौर पर दो संतरे का सेवन किया जाय तो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन चमकदार दिखने लगेगी। संतरा खाने से आपकी स्किन में जो ग्लो आता है वह पूरी तरह से नेचुरल होता है। संतरा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। संतरा खाने से स्किन में झुर्रियां नहीं आती और त्वचा चमकदार दिखती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता। संतरा में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी बनाता है। स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर रखते हैं।

लो कैलोरी-हाई फाइबर (low calory high fiber orange)

Benefit of orange –संतरा खाने का एक फायदा यह भी है कि यह वजन घटाने में काफी कारगर होता है। इसमें लो कैलोरी और हाई फाइबर होता है। इसमें नेचुरल स्वीट होता है। इसे खाने से मीठा खाने की तलब कम हो जाती है। यह काफी समय तक पेट को भरा रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। भूख को नियंत्रित करने के साथ ही यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी जमा होने से रोकने का काम करता है।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल (control blood pressure)

Benefit of orange – संतरा में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। यह कोलेस्ट्राल को नियंत्रित करने का काम करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने का काम करता है।

पिंपल्स और दाग को करता है कम

Benefit of orange – यह कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है। इससे होता यह है कि स्किन ज्यादा जवां दिखती है। सूरज की किरणों और प्रदूशण से होने वाले नुकसान के स्तर को कम करता है। इससे होता यह है कि चेहरे में पड़ने वाले पिंपल्स और दाग कम होते हैं।

बढ़ाता है इम्यूनिटी (boost imunity orange)

Benefit of orange – संतरा इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसे खाने से बॉडी में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में बॉडी की क्षमता बढ़ाता है।

कैसे करें सेवन

सुबह खाली पेट संतरा खाएं। संतरे का आप जूस भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आप जूस की बजाय संतरा खाएंगे तो इसका ज्यादा लाभ मिलेगा। क्योंकि इसमें फाइबर होता है। यह फाइबर पाचन और वजन को नियंत्रित करता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद संतरे का सेवन न करें। ऐसा करने से गैस या एसिडिटी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Also read – benefit of wood apple for health : पेट की बीमारियों के लिए अमृत के समान है बेल, जानिए क्या है इसके सेवन का तरीका

Declamer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉमेंशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारीयां विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
healthfithit04  के बारे में
For Feedback - healthfithit04@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon