Mouth Smell Cause : मुंह से आ रही स्मेल, कहीं बड़ी बीमारी का कारण तो नहीं
Mouth Smell Cause : कई बार मुंह से आ रही स्मेल के कारण व्यक्ति को अपने दोस्तों और परिचितों के बीच लज्जित होना पड़ता है। व्यक्ति यह तो जानता है कि उसके मुंह से स्मेल आ रही है। लेकिन वह इसका कारण नहीं जान पाता। अधिकतर मामलों में मुह से स्मेल आने का कारण सामान्य ही होता है। कुछ मामलों में यह बड़ी बीमारी का संकेत होता है।
इस लेख से हम जानेंगे कि मुह से बदबू आने का आखिर कारण क्या है। स्मेल या तो मुंह से आती है या फिर नाक से। मुंह से बदबू आने का मतलब है कि समस्या मुंह में है। नाक से बदबू आने पर समस्या या तो नाक में हो सकती है या फिर साइनस में।
Mouth Smell Cause : समस्या तब और विकट हो जाती है जब नाक और मुंह से एक जैसी स्मेल आती है। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञों का मानना है कि स्मेल की समस्या फेफड़ां में है। फेफड़ों का संक्रमण सांस की बदबू का कारण हो सकता है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जब फेफड़ों में संक्रमण होता है तो उसमें जमा हुआ बलगम मुंह से बाहर आता है। जिसके कारण मुंह से बदबू आती है। फेफड़ों में निमोनिया जीवाणु के कारण वह संक्रमित हो जाते हैं। जिससे वायु की थैली फूल जाती है। कफ के माध्यम से बाहर आती है। जिसके कारण मुंह से बदबू आती है।
क्यों बढ़ते हैं बदबू वाले बैक्टीरिया
Mouth Smell Cause : मुंह से बदबू आने की स्थिति को हेलिटोसिस कहा जाता है। अच्छे तरीके से अगर मुंह को साफ न किया जाय। ब्रश न करें तो मुंह में बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया काफी तेजी के साथ बढते हैं। कई बार दांतो, मुंह और जीभ बचे हुए खाने के अवशेष रह जाते हैं। जिसके कारण कैविटी या सूजन की समस्या मुंह के बदबू के रूप में देखने को मिल सकती है।
लीवर का सही होना जरूरी
बदबू को बढ़ाने में लीवर का भी योगदान होता है। लीवर व्यक्ति के ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। किसी कारण से अगर लीवर सही तरीके से काम नहीं करता है तो ब्लड स्ट्रीम में टॉक्सिन बन जाते है। ऐसा होने पर मुंह में बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। मुंह से बदबू आने लगती है।

लौंग और तुलसी है उपयोगी
Mouth Smell Cause : कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर मुंह की बदबू को काफी हद तक कम या दूर किया जा सकता है। लौंग में एंटीबैक्टेरियल गुण पाया जाता है। मुंह में लौंग रखने से मुंह के बैक्टीरिया को यह समाप्त कर देता है। लौंग के तेल को दांतो में लगाने या लांग को ही दो टुकडों में तोड़ने से मुंह की बदबू से राहत मिलती है। इसी प्रकार तुलसी भी मुंह की बदबू को कम करने में उपयोगी है।
Mouth Smell Cause : तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाया जाता है। तुलसी की पत्तियों को पीसकर दांतो में लगाने या फिर पत्तियों के रस को निकाल कर गरारे करने से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा ब्रश से नियमित तौर पर दांतो की सफाई, तंबाकू और एल्कोहल कर सेवन बंद करना, सुबह और शाम को गरारे करना, ज्यादा पानी पीने से मुंह की बदबू से बचा जा सकता है।