fat to fit diet plan : वेट लॉस करना नहीं है मुश्किल, लाइफ स्टाइल और डाइट से कम किया जा सकता है वजन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
fat to fit diet plan : वेट लॉस करना नहीं है मुश्किल, लाइफ स्टाइल और डाइट से कम किया जा सकता है वजन

fat to fit diet plan : वेट लॉस करना नहीं है मुश्किल, लाइफ स्टाइल और डाइट से कम किया जा सकता है वजन

fat to fit diet plan : आज के समय में ओवर वेट बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। एक समय वह था जब 35 की उम्र के बाद लोगों को वजन बढ़ने की समस्या होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो 12 की उम्र वाले किशोरों में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। मोटापा बढ़ने के बाद व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ ही बीमारी की चपेट में आने लगता है। वजन बढ़ना तो एक समस्या है लेकिन जब आप वजन कम करने की जर्नी शुरू करते हैं तो आपको काफी परेशानी होती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

fat to fit diet plan : हालांकि वजन कम करने को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि एक बार अगर वजन बढ़ गया तो इसे कम नहीं किया जा सकता। लेकिन ऐसा है नहीं। इसे कम करने की जर्नी जब भी आप शुरू करे तो सबसे पहले अपने दिमाग में इस बात को अच्छी तरह से बिठा लें कि आप अपना वजन कम कर सकते हैं। क्योंकि मानसिकता या फिर आम बोलचाल की भाशा में कहे तो माइंडसेट सबसे जरूरी है। इसीलिए आपको अपने दिमाग में इस बात को कभी भी नहीं लाना है कि आप अपना वजन कम नहीं कर सकते।

क्या है कारण 

fat to fit diet plan : वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं लेकिन जो सबसे कॉमन कारण होता है वह है डाइट और जीवनशैली। अंग्रेजी में कहे तो लाइफ स्टाइलं। आज के हर आयु वर्ग के लोग ओवर ईटींग या ज्यादा खाना खा लेते हैं। भले ही भूख हो या न हो। स्वाद के लिए लोग अधिक खाना खा लेते हैं। इसे पचाने में बहुत ही परेशानी आपके पाचन तंत्र को होती है। जरूरी बात यह है कि आप जो भी खाए वह पचना जरूरी है। जब खाना पचता नहीं है तो वह पेट के लिए मुसीबत बन जाता है।

fat to fit diet plan : यह तो हुई खाने की बात अब जरूरी यह है कि व्यक्ति की जीवनशैली अब बहुत बदल चुकी है। इसका एक कारण कहीं न कहीं मोबाइल ही है। पहले स्कूल से आने के बाद बच्चे या तो टृयूशन जाते थे या फिर खेल के मैदान। अब आप देखिए बच्चे क्या करते हैं। वह या तो मोबाइल में चिपक जाएंगे या फिर उनके सिर पढ़ने के लिए झुके रहेंगे। यह सेहत के लिए नुकसान दायक होता है। ग्राउण्ड में निकला पसीना सेहत के साथ ही पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसीलिए अपने जीवन में एक्सरसाइज या ऐसे खेल को जरूर शामिल करें जिसमें काफी फिजिकल एक्टिविटी हो।

6 बजे के बाद कुछ न खाए

fat to fit diet plan : आपने यह जरूर सुना होगा क शाम के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। लेकिन ऐसा किया नहीं होगा। अगर नहीं किया है तो करके देखिए। सूरज डूबने के बाद जब आप खाना नहीं खाएंगे तो इससे आपके पेट को खाना पचाने के लिए बहुत समय मिल जाएगा। दूसरे दिन सुबह 10 बजे ब्रेक फास्ट करे। इस प्रकार 15. से 16 घंटे का समय आपके पेट को खाना पचाने के लिए मिल जाता है। इससे आपके पेट को काफी राहत मिलती है। अगर आपको रात में भूख लगती है है तो सलाद या फिर फल का सेवन करे। वह भी सीमित मात्रा में। ऐसा न करें कि भर पेट ही खा ले।

शुगर को करे एवॉइड

fat to fit diet plan : शुगर को एवॉइड करना काफी मुश्किल है। लेकिन अगर आपको अपना वजन कम करना है तो शुगर को खाने से दूर करना होगा। क्योंकि आपने नोटिस किया होगा कि चाय या फिर मीठी चीज खाने के बाद आपको ऐसा लगता है कि पेट भारी हो गया है। ऐसा मीठा खाने के कारण ही होता है। मेटाबॉलिज्म कम होने के कारण हमारे पाचन तंत्र को मीठा पचाने में काफी परेशानी होती है। इसीलिए मीठा को अपने खाने से एवॉइड करे।

फिजिकल एक्टिविटी है जरूरी

fat to fit diet plan : आप एक्सरसाइज करें या फिर न करे। लेकिन किसी न किसी तरह से फिजिकल एक्टिविटी जरूर करे। आप छत या घर में जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करे। नजदीकी बाजार जाने के लिए वाहन की बजाय वॉक करके जाए। घर में ही सामान्य शारीरिक गतिविधि कर सकते हैं।

क्यों नहीं होता वजन कम

fat to fit diet plan : जब भी आप वजन कम करना शुरू करते हैं तो शुरू में कुछ दिनों तक बहुत ही जोश के साथ प्रयास करते हैं। कुछ दिनों बाद ही आप अपने वजन कम करने की जर्नी को किसी न किसी कारण से स्किप करना शुरू कर देते हैं। चाहे वह ईटिंग हो या फिर लाइफ स्टाइल। जब आप ऐसा करेंगे तो वजन कैसे कम होगा। जिस प्रकार एक दिन में वजन नहीं बढ़ता उसी प्रकार वजन कम करने में भी समय लगेगा। निरंतर प्रयास और अनुशासन से आप सफल हो सकते हैं।

Also Read- Diabetes effects on body in hindi : डायबिटीज के कारण बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Declamer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉमेंशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारीयां विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
healthfithit04  के बारे में
For Feedback - healthfithit04@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon