Diabetes effects on body in hindi : डायबिटीज के कारण बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
Diabetes effects on body in hindi : डायबिटीज के कारण बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Diabetes effects on body in hindi : डायबिटीज के कारण बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Diabetes effects on body in hindi : डायबिटीज आज के समय में सबसे बड़ी और सर्वाधिक लोगों में पाई जाने वाली बीमारियों में से एक है। विश्व में चाइना के बाद भारत देश में सर्वाधिक डायबिटीज के मरीज पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर की समस्या तो रहती ही है साथ ही यह हार्ट की बीमारी का भी कारण है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बना रहता है। मधुमेह से पीड़ित मरीजां में हार्ट की बीमारी होने का खतरा सबसे अधिक रहता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Diabetes effects on body in hindi : डायबिटीज से पीड़ित लोगों में हृदय की बीमारी होने का खतरा 4 गुना अधिक होता है। इसीलिए अगर आप हार्ट की बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना होगा। पहले के समय में ऐसा होता था कि 40 की उम्र के बाद डायबिटीज होने का खतरा होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो 18 वर्श के युवाओं में भी यह बीमारी देखी जा रही है। आने वाले समय में अधिकतर युवा वर्ग के इसकी चपेट में आने की संभावना अधिक है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से यह बताएंगे कि आखिर डायबिटीज के बारे में सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल रीवा में पदस्थ कार्डियोलॉजिस्ट डा. एसके त्रिपाठी क्या कहते हैं।

ब्लड सेल्स होने लगती है डैमेज

Diabetes effects on body in hindi : चिकित्सक डा. त्रिपाठी की माने तो जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उनका ब्लड शुगर हाई रहता है। ऐसे में मरीज की रक्त वाहिकाएं यानी कि ब्लड सेल्स डैमेज होने लगती है। अब इसमें होता क्या है कि रक्त वाहिकाओं के डैमेज होने के कारण दिल को आक्सीजन और पोशण देने वाली ब्लड सेल्स में प्लाक जमा होने लगता है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर हार्ट अटैक होने का खतरा बढ जाता है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति का शुगर लेबल अगर कंट्रोल नहीं है। शुगर लेबल घटता या बढता रहता ऐसा होने पर व्यक्ति को हार्ट अटैक होने का खतरा बढ जाता है।

क्या है कारण

Diabetes effects on body in hindi : आज के समय में लोगों के पास समय का बहुत अभाव है ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने का समय नहीं मिलता। असंतुलित खान पान, व्यस्त जीवनशैली, धूम्रपान, कोलेस्ट्राल, मोटापा, एक्सरसाइज आदि का अभाव इस बीमारी का अहम कारण है। इसीलिए अगर आपको डायबिटीज और हार्ट की बीमारी या हार्ट अटैक की संभावना को कम करना है तो आपको नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में परिवर्तन लाना होगा।

कैसे करें बचाव और उपचार

Diabetes effects on body in hindi : आपको अगर हार्ट अटैक की ंसंभावना को कम करना है तो आपको सबसे पहले अपने ब्लड शुगर को कम करना होगा। इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली मेंं परिवर्तन लाते हुए दिन में कम से कम एक घंटे एक्सरसाइज करना होगा। ध्यान रखें की शरीर से पसीना आना अनिवार्य है। ज्याद नमक, शक्कर, नमक वाले खाने से परहेज करना जरूरी है। अगर हो सके तो शाम 6 बजे के बाद खाने को एवॉइड करे। अगर आपकों शुगर और हार्ट की बीमारी है तो चिकित्सक द्वारा दी गई दवाई को नियमित तौर पर निर्धारित समय में जरूर खाएं। दवाई को एवॉइड करना हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने का ही काम करता है। समय-समय पर अपने चिकित्सक से जांच कराए।

Also Read- Home workouts without equipment : सुबह बस आधे घंटे घर पर करें यह एक्सरसाइज और दिनभर बने रहे उर्जावान

Declamer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉमेंशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारीयां विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
healthfithit04  के बारे में
For Feedback - healthfithit04@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon