Benefits of eating figs in piles : बवासीर को दूर करने में अंजीर है फायदेमंद, जानिए और किन बीमारियों में आता है काम
Benefits of eating figs in piles : बवासीर या पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जिसे बताने में भी लोग संकोच करते हैं। लेकिन बीमारी है तो इसका ईलाज भी है। जरूरी है कि आपको समय पर इस बीमारी का पता चल जाए और उपचार शुरू। समस्या यह है कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को उठने, बैठने और सबसे अधिक शौच में सबसे अधिक समस्या होती है।
Benefits of eating figs in piles : ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गुदा या मलद्वार के आसपस की नसों में सूजन आ जाती है। जिसके कारण मरीज को शौच करने में बहुत अधिक समस्या होती है। कई बार तो शौच के समय ब्लीडिंग की समस्या भी देखने को मिलती है। बवासीर की समस्या को आयुर्वेद के घरेलू उपचारों से भी दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद विशेशज्ञों से बात करके हमने इस लेख को लिखा है। विशेशज्ञों द्वारा बताए गए उपायों को अपना कर आप इस बीमारी को दूर कर सकते हैं।
सूजन को करता है कम
Benefits of eating figs in piles : यह तो हम जानते हैं कि बवासीर जिसे हम पाइल्स कहते हैं उसकी समस्या नसों के सूजन के कारण होती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि नसों के सूजन को कम किया जाय। इसमें अंजीर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंजीर में एंटी इंफलेमेंटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण नसों के सूजन को कम करने का काम करता है। इसके उपयोग के बारे में बात करे तो रात के समय दो से चार अंजीर को पानी में भिगो देना चाहिए। इसके बाद सुबह के समय अंजीर को चबा-चबा कर खाना चाहिए। आप चाहे तो शहद के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है। अंजीर का पानी भी इस बीमारी के उपचार में सहायक है। आप ऐसा भी कर सकते हैं कि सुबह के समय भिगोए अंजीर को शाम के समय भी खाया जा सकता है। अगर इस तरह से अंजीर का उपयोग करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको इस बीमारी से आराम मिलेगा।
सफेद दाग
Benefits of eating figs in piles : अंजीर का उपयोग बवासीर के साथ ही सफेद दाग के लिए भी किया जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं किस प्रकार अंजीर सफेद दाग के लिए उपयोगी है। अंजीर के पत्तों के रस को निकाल कर अगर सफेद दाग में लगाया जाय तो इसका बहुत ही फायदा होता है।
ब्लड की कमी
Benefits of eating figs in piles : अंजीर खाने का एक फायदा यह भी है कि यह ब्लड की कमी को दूर करता है। रक्त की कमी को दूर करने के साथ ही यह अशुद्ध रक्त को शुद्ध करने का काम भी करता है।
नकसीर
Benefits of eating figs in piles : कुछ लोगों में नकसीर की समस्या देखने को मिलती है। नकसीर या ऐसा कहें की नाक से ब्लड निकलने की समस्या कुछ लोगों को देखने को मिलती है। इसे ही नकसीर कहा जाता है। अगर किसी को नकसीर की समस्या है तो उसे अंजीर खाना चाहिए।
देता है एनर्जी
Benefits of eating figs in piles : अंजीर एनर्जी से भरपूर होता है। अंजीर को खाने के बाद अगर मिश्री और गुनगुने दूध का सेवन किया जाय तो यह व्यक्ति को एनर्जी देता है। यह बलवर्धक होता है। वैसे तो इसे किसी भी उम्र में खाया जा सकता है। लेकिन वृ़़द्धावस्था में इसे खाना काफी लाभकारी होता है।