tension overthinking problem solution : चिंता से जीवन में बढ़ सकती है समस्या, इन उपायों को अपनाकर इससे बचें

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
tension overthinking problem solution : चिंता से जीवन में बढ़ सकती है समस्या, इन उपायों को अपनाकर इससे बचें

tension overthinking problem solution : चिंता से जीवन में बढ़ सकती है समस्या, इन उपायों को अपनाकर इससे बचें

tension overthinking problem solution : चिंता, एंग्जायटी या तनाव आज के समय की एक आम समस्या बनता जा रहा है। इससे हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित है। समस्या यह है कि समय पर अगर इसे ठीक करने का उपाय नहीं किया गया तो यह कब एक बड़ी बीमारी में बदल जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। ऐसा नहीं है कि है कि हर वह व्यक्ति जो किसी न किसी बात को लेकर चिंतित है वह बीमार ही है। सामान्य तौर पर कुछ मिनट, घंटे या एक या दो दिन के लिए किसी बात पर चिंता करना गलत नही ंहै और न ही इसे बीमारी ही कहा जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

tension overthinking problem solution :  समस्या तब शुरू होती है जब व्यक्ति किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता करने लगता है। यहां तक कि उसकी नींद तक उड़ जाती है। वह हर समय परेशान रहता है। उसका मन किसी काम में नहीं लगता। जब ऐसा होने लगे तब शुरू होती है असल समस्या। ऐसी स्थिति में कई बार चिकित्सक को दिखाना जरूरी हो जाता है। लेकिन चिकित्सकों को दिखाने के पूर्व अगर आप कुछ विशेश बातों को ध्यान देते हुए व्यक्ति का घर में ही ईलाज या यूं कहे की उसे चिंता मुक्त करने का प्रयास शुरू कर दे ंतो स्थिति बेहतर हो सकती है। यकीन मानिए इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है कि चिंता की समस्या अगर अपने चरम पर नहीं है तो उसे कुछ उपायों से दूर किया जा सकता है।

पारिवारिक सपोर्ट

tension overthinking problem solution : जब व्यक्ति चिंतित, तनाव में होता है तो ऐसे में परिवार का सकरात्मक साथ व्यक्ति को संबल देता है। कई बार तो व्यक्ति को यह कहना कि तुम चिंता मत करो मै हूं ना, यह शब्द काफी मनोवैज्ञानिक शक्ति प्रदान करता है। आज के समय में होता यह है कि जॉब, पढ़ाई से परेशान लोगों को हम दूसरे का उदाहरण देने लगते हैं। ऐसे में युवक और अधिक परेशान होने लगता है। मोबाइल युग में जीने वाला युवा हो या किशोर भावनात्मक रूप से कमजोर होता है। जब परेशान व्यक्ति को पारिवारिक सपोर्ट नहीं मिलता तो वह और अधिक एंजायटी में आ जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें के परेशान या चिंतित युवाओं को पारिवारिक संबल की बहुत जरूरत होती है।

ओव्हर थिंकिंग

tension overthinking problem solution : आज के समय में ओव्हर थिंकिग समस्या बनती जा रही है। किसी बात के बारे में ज्यादा सोचना ओव्हर थिंकिंग कहलाता है। इसीलिए बात चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो उस पर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। ओव्हर थिंकिंग हमेशा ही नुकसान का कारण बनता है। कई बार यही ओव्हर थिंकिंग चिंता का कारण बन जाता है। इससे बचने का प्रयास करना चाहिए।

ध्यान

tension overthinking problem solution : एंग्जायटी से बचने के लिए ध्यान बहुत की कारगर होता है। इसका कारण यह है कि ध्यान या मेडिटेशन एक ऐसी विधा है जो कि मानसिक शांति का सबसे अहम कारण है। ध्यान एक प्राचीन विधा है। यह निश्चित रूप से कारगर है। जरूरत है तो इस विधि का समझने की। ध्यान में होता ऐसा है कि आप आंखे बंद करके अपनी सांसो पर ध्यान केन्द्रित करें। सांस जब बॉडी के अंदर जाए और बाहर आए उस पर ध्यान केन्द्रित करने की कला ही ध्यान है।

योग

tension overthinking problem solution : व्यायाम और योग मानसिक शांति और चिंता दूर करने में बहुत कारगर है। योग के माध्यम से आप अपनी सांसो को तो नियंत्रित कर ही सकते हैं। नियमित तौर पर योग करने से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। इसीलिए योग को अपने जीवन में अपनाए। योग करने से शारीरिक मजबूती के साथ ही मानसिक मजबूती मिलती है। अगर आप उक्त बातों का ध्यान रख कर काम करेंगे तो निश्चित रूप से चिंता से बच सकेंगे।

Also Read- fat to fit diet plan : वेट लॉस करना नहीं है मुश्किल, लाइफ स्टाइल और डाइट से कम किया जा सकता है वजन

Declamer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉमेंशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारीयां विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
healthfithit04  के बारे में
For Feedback - healthfithit04@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon