Nuts Health Benefits : प्रेगनेंसी में नट्स खाना फायदेमंद है या नहीं, क्या है पुरानी धारणा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
Nuts Health Benefits : प्रेगनेंसी में नट्स खाना फायदेमंद है या नहीं, क्या है पुरानी धारणा

Nuts Health Benefits : प्रेगनेंसी में नट्स खाना फायदेमंद है या नहीं, क्या है पुरानी धारणा

Nuts Health Benefits :  गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के मन में हमेशा ये खयाल आता है कि वह क्या खाएं और क्या नहीं। नट्रस यानि कि बादाम, अखरोट, पिस्ता और मूंगफली को खाने को लेकर भी लोगों की अलग सोच है। कुछ लोगों का कहना है कि नट्रस खाने से गर्भवती महिला को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Nuts Health Benefits : प्रेगनेंसी में नट्स खाना फायदेमंद है या नहीं, क्या है पुरानी धारणा
Nuts Health Benefits : प्रेगनेंसी में नट्स खाना फायदेमंद है या नहीं, क्या है पुरानी धारणा

Nuts Health Benefits : जबकि कुछ लोगों का मानना है कि नट्स से महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर नकरात्मक असर पड़ सकता है। अब यह सही है या नहीं यह तो शोध का विषय है। प्रेगनेंसी के दौरान मां के खानपान का बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि मां को हेल्दी खाना ही खाना चाहिए। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि नट्रस से न तो गर्भवती महिला को ही किसी प्रकार का नुकसान होता है और न ही बच्चे को।

एलर्जी का रहता है डर

Nuts Health Benefits :  विशेषज्ञों की माने तो नट्रस में विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट पाए जाते हैं। यह महिला और उसके शिशु के लिए फायदेमंद होते हैं। यह धारणा भी है कि नट्स या मूंगफली का अगर सेवन किया जाय तो यह महिला के शिशु में एलर्जी उत्पन्न कर सकता है। कई शोधों से यह पता चला है कि यह केवल एक धारणा है। नट्स का सेवन करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। बल्कि इसके सेवन से शिशु की इम्यूनिटी बढ़ती है।

पाया जाता है ओमेगा 3

Nuts Health Benefits :  नट्स मे ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन ई पाया जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड शिशु के दिमाग और आंखो के विकास के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन ई स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन मां के बॉडी में एनर्जी देने का काम करता है। नट्रस प्रेगनेंट महिला और शिशु के लिए तो उपयोगी है ही साथ ही महिला को पोषक तत्व से भरपूर आहार लेना चाहिए। फल, सब्जियां, आनाज जैसे संतुलित आहार का सेवन भी महिला को करना चाहिए। तभी महिला और उसके शिशु को इसका फायदा मिलेगा।

सावधानी है जरूरी

Nuts Health Benefits :  नट्स के सेवन से फायदा तो होता ही है, लेकिन इसे खाने में सावधानी बरतनी भी जरूरी है। कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं। जिन्हें नट्रस से एलर्जी होती है। ऐसी महिलाओ को प्रेगनेंसी के दौरान नट्रस का सेवन नहीं करना चाहिए। नट्स में कैलोरीज बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इसका सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए, नहीं तो वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। अगर पहले से नट्स खाने से महिला को किसी प्रकार की एलर्जी नहीं है तो प्रेगनेंसी के दौरान भी इसका सेवन किया जा सकता है।

Also Read- Fruit benefits : फलों के सेवन बनी रहती है एनर्जी, नहीं लगती थकान और कमजोरी

Declamer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉमेंशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारीयां विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
healthfithit04  के बारे में
For Feedback - healthfithit04@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon